The Power Of Your Subconscious Mind Summary हिंदी में

यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 4 Average: 4.3]

पार्ट – 1

जानें कैसे आपकी ही सोच तय करती है आपका भविष्य? The Power Of Your Subconscious Mind किताब करेगी आपकी हेल्प।

Joseph Murphy द्वारा लिखित किताब ” The Power of Your Subconscious Mind “ में वह बताते हैं की आपका “Subconscious Mind” जिसे आप अपनी सोच और विचारों का गहरा साथी कह सकते हैं, वह आपको अद्वितीय तरीके से जिंदगी को जीने की शक्ति के बारे में बताता है। यह साधारण सोच से परे है और असीम संवेदनशील शक्तियों का भंडार है, जो आपके जीवन को सफल बनाने में मदद कर सकता है।

इस मन की गहराईयों में छिपी शक्तियों को समझना और उन्हें सकारात्मक रूप में उपयोग करना, आपको अपने लक्ष्यों और सपनों की प्राप्ति में अत्यंत Helpful साबित हो सकता है। यह पुस्तक “The Power of Your Subconscious Mind” आपको इस शक्ति की गहराईयों को समझने और उसे अपने जीवन में कैसे उपयोग किया जा सकता है, इसके बारे में विस्तार से बताती है। इसके बारे में हम आगे विस्तार से चर्चा करेंगे की यह कैसे काम करता है।

पुस्तक के बारे में:

यह पुस्तक “The Power of Your Subconscious Mind” 20 अध्यायों से युक्त है, प्रत्येक अध्याय में एक शीर्षक और प्रत्येक शीर्षक में विभिन्न उपशीर्षक दिए गए हैं। हर एक अध्याय अपने आप में एक महाखजाना है जो आपकी जिंदगी को एक नए आयाम पर ले जाने के लिए पर्याप्त है। सिर्फ इसकी एक ही शर्त है और वो ये है की जो आपको चाहिए उसको सोचना है मन की गहराईयो से और उस पर यह विश्वाश करना है की वह ऐच्छिक चीज आपको मिल चूका है भले ही आपको यह लगता हो की यह संभव नहीं है ,भले आपको लगता हो की आप उसके लायक नहीं हैं या यह लगता हो कि यह बहुत बड़ी चीज है जो आपको नहीं मिल सकती।

बस इतना कहूंगा की आप खुद में एक तूफ़ान हैं और आप यदि The Power of Your Subconscious Mind पर लिखा यह लेख पढ़ रहे हैं तो इसका मतलब यह है की आप इस दुनिया में कुछ खास कुछ बहुत अलग करने की सोच रखने वाले व्यक्तित्व के इंसान हैं क्योकि आज रील देखने वाले युग में आप सेल्फ हेल्प की बुक के बारे में पढ़ रहे हैं तो कुछ तो खास बात है आपमें। खैर ये बाते अभी आगे विस्तार से होंगी।

The Power of Your Subconscious Mind” किताब में दिए गए 20 अध्याय निम्नलिखित हैं —

  1. आपके अंदर का खजाना।
  2. आपका खुद का मन कैसे काम करता है।
  3. आपके अवचेतन की चमत्कारी शक्ति।
  4. प्राचीन समय में मानसिक उपचार।
  5. आधुनिक समय में मानसिक उपचार।
  6. मानसिक उपचार में व्यावहारिक तकनीकें।
  7. अवचेतन की प्रवृत्ति जीवन की ओर होती है।
  8. जो परिणाम आप चाहते हैं, उन्हें कैसे प्राप्त करें।
  9. धन के लिए अपने अवचेतन की शक्ति का उपयोग कैसे करें।
  10. धनवान बनने का आपका अधिकार।
  11. सफलता में आपका अवचेतन मन का साथी।
  12. वैज्ञानिक अपने अवचेतन मन का उपयोग करते हैं।
  13. आपका अवचेतन मन और नींद के आश्चर्य।
  14. आपका अवचेतन मन और वैवाहिक समस्याएँ।
  15. आपका अवचेतन मन और आपकी खुशी।
  16. आपका अवचेतन मन और सद्भावनापूर्ण मानव संबंध।
  17. क्षमा के लिए अपने अवचेतन मन का उपयोग कैसे करें।
  18. अपने अवचेतन मन कैसे मानसिक ब्लॉक हटाता है।
  19. डर को हटाने के लिए अपने अवचेतन मन का उपयोग कैसे करें।
  20. हमेशा युवा स्प्रिट में कैसे बने रहें।
See also  Railway NTPC Vacancy 2024: रेलवे एनटीपीसी में 12 वीं पास के लिए निकली भर्ती, 10884 पदों के लिए नोटिफिकेशन हुआ जारी 

Chapter 1. आपके अंदर का खजाना

  • यह चैप्टर हमारे अवचेतन मन को एक घर के रूप में व्यक्तिगत तरीके से तुलना करता है, जिसमें कई खजाने होते हैं। ये खजाने हमारी अंतर्मन के मूल्यों और विश्वासों को स्पष्ट रूप से प्रकट करते हैं। अवचेतन मन intelligent है और इसमें अनंत संभावनाएं हैं जो लोगों को extraordinary और कुस खास करने के लिए आकर्षित कर सकती हैं।
  • यह दर्शाता है कि हमें अवचेतन को प्राप्त करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह हमारे पास पहले से ही मौजूद है। हमें बस इसके साथ संपर्क करने की (इससे संवाद करने की) आवश्यकता है ताकि छिपी शक्तियों को मुक्त किया जा सके। हमें अपनी हर समस्या का समाधान ढूंढने के लिए अवचेतन मन की शक्ति को यूज़ करने की आवश्यकता है क्योंकि इसके पास हर समस्या का समाधान है।
  • फिर से; यह अध्याय अवचेतन मन को एक बगीचे के रूप में दिखाता है, जिसमें समृद्ध मिट्टी होती है और जिस प्रकार समृद्ध मिटटी का एकमात्र काम है, उसमें बोये हुए बीज को एक पौधे के रूप उगाना, ठीक उसी प्रकार Subconscious Mind का काम है उसमे रोपे गए अच्छे विचारों को हकीकत में बदलना और उन विचारों को नया रूप देना।
  • अध्याय के अंत में यह बताया जाता है कि हमारा अवचेतन मन वही स्वीकार करता है जो हम उसे करने का आदेश देते हैं, अर्थात अगर आप इसमें नेगेटिव विचार को रोपते हैं तो यह आपको नेगेटिव रिजल्ट ही देगा , इसीलिए तो हमेशा कहा जाता है की अच्छा सोचोगे तो अच्छा होगा और बुरा सोचोगे तो बुरा। इसलिए हमेशा अपने बारे में सिर्फ अच्छा सोचें।

Chapter 2. आपका खुद का मन कैसे काम करता है।

  • यह अध्याय Conscious ( चेतन )और Subconscious ( अवचेतन ) मन द्वारा निभाए जाने वाले भूमिकाओं के बीच के अंतर और उनके आपसी प्रभाव को बताता है। लेखक स्पष्ट रूप से कहता है कि अगर आप अच्छे विचार रखते हैं, तो अच्छाई आपके साथ आती है और अगर आप बुरा विचार रखते हैं, या सिर्फ नेगेटिव ख्याल अपने मन मे बार बार लाते हैं  तो बुराई आपके साथ आती है।
  • अवचेतन मन वह सब कुछ स्वीकार करता है जो हम उसे प्रदान करते हैं, इसलिए हमें सचेत रहना चाहिए कि हम समृद्ध मिट्टी समान अवचेतन मन में क्या बो रहें है या अवचेतन मन को क्या सजेशन दे रहे हैं। जो कुछ भी सचेत मन स्वीकार करता है, अवचेतन मन उसे क्रियान्वित करता है चाहे वह पॉजिटिव विचार हो या नेगेटिव। इसीलिये ध्यान रहे क्योंकि अवचेतन मन कभी argue नही करता वह सिर्फ इनफार्मेशन को हकीकत में बदलने का काम करता है अतः आप इसे हमेशा पॉजिटिव इनफार्मेशन डिलीवर करो।
  • चेतन और अवचेतन मन आपस में इस प्रकार संबंधित हैं, कि जो आपका चेतन मन सोचेगा वह अवचेतन मन उसे हकीकत में बदल देगा । जैसे अगर आप बार बार यह सोचते हैं कि आप किसी अमुक काम मे सफल नहीं हो सकते हैं तो निश्चय ही आपको असफलता हाथ लगेगी।ठीक इसके विपरीत अगर आप हमेशा खुद के सफल होने की कल्पना करते हो तो subconscious mind , प्रकृति को उसी प्रकार की frequency भेजेगा और फिर प्रकृति वो same पॉजिटिव frequency का use करके सफलता को आप तक पहुचाने का कार्य करता है।
See also  Roadways Data Entry Operator Bharti 2024: रोडवेज डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती का नोटिफिकेशन हुआ जारी 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, 12 अक्टूबर तक करें आवेदन

⇒Mukhyamantri Medhavi Vidhyarthi Yojana 2024: सरकार छात्रों को दे रही हैं 1.5 लाख रुपये की सहायता, यहाँ से करे आवेदन!

Chapter 3. आपके अवचेतन की चमत्कारी शक्ति

  • The Power of Your Subconscious Mind का यह अध्याय उस समस्या का समाधान करता है जो नकारात्मक विचारों से हमारे अवचेतन मन को क्षति पहुंचाती है, और सलाह देता है कि हमें अच्छे विचारों से अवचेतन मन को पोषित करना चाहिए ताकि हम नकारात्मक धारणाओं को मिटा सकें।
  • हमें अपने विचार-प्रणाली को पुनः व्यवस्थित करने की आवश्यकता है क्योंकि अवचेतन मन सभी महत्वपूर्ण अंगों और कार्यों को नियंत्रित करता है, जबकि हम सो रहे होते हैं । आपको जानकर हैरानी होगी कि पाचन और शरीर मे बीमारियों से लड़ने का मुख्य काम प्रायः तभी होता है जब हम सोते हैं और यह काम subconscious mind द्वारा किया जाता है। इसीलिए तो कहा जाता है कि अच्छी और भरपूर नींद लेने से शरीर स्वस्थ रहता है क्योंकि शरीर की दो सबसे जरूरी क्रिया , एक तो पाचन क्रिया और दूसरी बीमारियी से लड़ने की शक्ति उत्पन्न करने की क्रिया अर्थात उपचार शक्तियां सोते वक्त ही सम्पूर्ण रूप से पूरी होती है।
  • लेखक फिर से अवचेतन मन को उल्लेखित करते हैं और कहते हैं कि हमें बस इससे बात करनी है और यह हमारे आदेशों को क्रियान्वित करेगा। The Power of Your Subconscious Mind का यह अध्याय अंत में यह कहकर समाप्त होता है कि अवचेतन मन में उपचार शक्तियां, बुद्धिमत्ता और ज्ञान है जो हमारे आदेशों को हमारे अनुसार कभी भी क्रियान्वित कर सकता है।
See also  Bihar DEO and Scanner Notification 2024: बिहार में डाटा एंट्री ऑपरेटर की निकली है वैकेंसी देखिए पुरी जानकारी

Chapter 4. प्राचीन समय में मानसिक उपचार

  • The Power of Your Subconscious Mind के लेखक जोसफ मर्फी इस अध्याय में बाइबल के अलावा दुनिया के विभिन्न हिस्सों के कई कहानियों का जिक्र करते हैं जिसमे एक कहानी यह बताती है कि कैसे अंधे लोगों को अवचेतन मन द्वारा ठीक किया गया था। हमारे अवचेतन मन हमें इसलिए ठीक करता है क्योंकि हम अपने स्वास्थ्य के बारे में उसे वैसा सुझाव देते हैं और सबसे जरूरी हम उस पर यकीन करते हैं।
  • The Power of Your Subconscious Mind के इस अध्याय में प्राचीन इतिहास, चिकित्सा जगत, धर्म और मनोविज्ञान से अनेक कहानियों का संयोजन किया गया है ताकि हमारे मन को दिए गए सुझावों की महत्वपूर्णता को सामने लाया जा सके। यदि आपको लगता है कि आप ठीक हो गए हैं, तो आपको होने वाला यह एहसास शक्तिशाली अवचेतन मन के कारण हैं। हालांकि, विश्वास और अपेक्षा को हमारे अवचेतन मन के द्वारा हमें ठीक करने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

Chapter 5. आधुनिक समय में मानसिक उपचार

  • The Power of Your Subconscious Mind के लेखक स्पष्ट रूप से यह कहते हैं कि विश्वास ही चिकित्सक है और वैज्ञानिक प्रार्थनाओं (प्रार्थना चिकित्सा) के माध्यम से चिकित्सा प्राप्त की जाती है। प्रार्थना एक ऐसी अवचेतन और सचेत मन की combine शक्ति है जो एक निश्चित उद्देश्य के लिए मिलकर काम करती है, और इससे healing power, release होती है जो आपके शरीर को स्वस्थ रखने का काम करती है और शरीर मे उत्पन्न होने वाले रोग से लड़ने के लिए healing power प्रोवाइड करती है।
  • हालांकि, अपने अवचेतन मन के साथ संवाद करते समय विश्वास की आवश्यकता होती है।असल में यदि आप चाहते हैं कि आपका subconscious mind आपके हिसाब से मन मुताबिक रिजल्ट दे तो सबसे जो जरूरी चीज है वह है विश्वास, आपको यह विश्वास करना होगा, आपको यह मानना होगा कि आपका subconscious mind यह करने में सक्षम है।
  • यह अध्याय अंत मे यह बताता है कि बिना विश्वास के यह एक अधूरे मन से किया गया प्रार्थना होगा जिसके कारण इसका रिजल्ट भी अधूरा मिलेगा। इसलिए आपको जो भी चाहिए आप यह मान लीजिए कि वह ऐच्छिक चीज आपको मिल चुकी है क्योंकि आप उसके लायक हैं।

यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 4 Average: 4.3]

1 thought on “The Power Of Your Subconscious Mind Summary हिंदी में”

Leave a Comment