CM Mahila Rojgar Yojana 2025: महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार दे रही ₹10000, जल्दी करें इस योजना में अप्लाई

CM Mahila Rojgar Yojana 2025
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 9 Average: 4.4]

CM Mahila Rojgar Yojana 2025: हेलो दोस्तों आज हम महिलाओं के लिए एक बहुत अच्छी खुशखबरी लेकर आये है। जी हां दरअसल हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक नई पहल की है जिसका नाम है मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025। इस योजना के तहत सरकार महिलाओं को ₹10000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करेगी जिससे महिलाएं अपना छोटा-मोटा रोजगार शुरू कर सकेंगी।

CM Mahila Rojgar Yojana 2025: Overview

योजना का नाम मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025
किसके द्वारा शुरू की गई बिहार सरकार द्वारा
लाभार्थी बिहार की महिलाएं
सहायता राशि₹10,000/-
आयु सीमा 18 से 60 वर्ष
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन /ऑफलाइन
योजना का प्रकार सरकारी योजना
आवेदन की तारीफ सितंबर माह 2025

CM Mahila Rojgar Yojana 2025 क्या है ?

प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए ₹20000 करोड़ के बजट की मंजूरी दी गई है। CM Mahila Rojgar Yojana 2025 की पहली किस्त के रूप में महिलाओं को स्वयं का रोजगार शुरू करने के लिए ₹10000 आर्थिक सहायता राशि सितंबर माह में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी बाद में इसकी समीक्षा करके दो लाख रुपए तक की राशि रोजगार की आवश्यकता अनुसार प्रदान की जाएगी।

See also  Solar Panel Subsidy Abhiyan: ग्रामीणों की रूचि सोलर के प्रति बढ़ाने के लिए सरकार ने शुरू किया नया अभियान, मिलेंगे ₹1000 और सब्सिडी, देखें पूरी जानकारी

यह भी पढ़ें : Janani Suraksha Yojana 2024: गर्भवती महिलाओं को सरकार की ओर से मिलेंगे 6,000 रुपये, यहां जानें कैसे उठाएं लाभ!

CM Mahila Rojgar Yojana 2025 की विशेषताएं

  • आर्थिक सहायता प्रदान करना – मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत सरकार महिलाओं के परिवार के एक सदस्य महिला को ₹10000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करेगी ।
  • आर्थिक सहायता राशि हस्तांतरण- सितंबर माह 2025 के अंदर ही वित्तीय सहायता राशि महिलाओं के सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
  • हाट/ बाजारों का विकास होगा- ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्र तक महिलाओं को अपने उत्पाद (सामान) को बेचने के लिए हाट बाजार का विकास किया जाएगा जिससे उन्हें अपने उत्पादों ( सामान ) की बिक्री के लिए एक मंच मिल सकेगा।
  • अतिरिक्त सहायता राशि- योजना की पहली किस्त महिलाओं के खाते में ट्रांसफर होने के 6 महीने बाद आकलन के रूप में दो लाख रुपए की अतिरिक्त वित्तीय सहायता उनकी आवश्यकता अनुसार प्रदान की जाएगी।

CM Mahila Rojgar Yojana 2025 के लिए पात्रता

  • महिला की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच की होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला के पति या माता-पिता आयकर दाता ना हो।
  • इस योजना के लिए एक परिवार के केवल एक महिला सदस्य ही पात्र होगी।
  • महिलाओं के पास खुद का मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना अनिवार्य है।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं के पास खुद का बैंक खाता होना चाहिए
  • मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए महिला का विवाहित होना अनिवार्य है।
  • महिला का जीविका स्वयं सहायता समूह ( SHG ) से जुदा होना आवश्यक है।
  • जो महिला अविवाहित नहीं है और इसके माता-पिता नहीं है वह स्वयं का रोजगार शुरू करने के लिए इस योजना का लाभ उठा सकती है।
See also  UP Bhagya Lakshmi Yojana 2024: उत्तर प्रदेश सरकार दे रही बेटियों के जन्म पर ₹50,000 साथ ही मां को भी 5,100 का तोहफा जल्दी करें आवेदन

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता
  • पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • SHG का नाम

आयु सीमा

न्यूनतम आयु 18 वर्ष
अधिकतम आयु 60 वर्ष

CM Mahila Rojgar Yojana 2025 के लाभ

  • रोजगार को बढ़ावा देना- इस योजना से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे जिससे महिलाओं को अपने घरों के पास ही रोजगार मिल सकेगा।
  • महिलाओं का सशक्तिकरण- मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर, सशक्त और मजबूत बनेगी।
  • जीवन स्तर में सुधार- इस योजना से महिलाओं की आय बढ़ेगी जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरेगी और उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा।
  • पलायन में कमी आएगी – इस योजना का सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि इस योजना के तहत लोगों को बिहार छोड़कर नौकरी या काम के लिए कहीं दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा अपने शहर /गाँव में ही रोजगार के अवसर प्रदान प्राप्त होंगे।

योजना के दायरे में आने वाले व्यापार ( काम )

  • किराने की दुकान
  • फल की दुकान
  • सब्जी की दुकान
  • डेयरी प्रोडक्ट दुकान
  • मुर्गी पालन
  • गौ पालन
  • बकरी पालन
  • ब्यूटी पार्लर
  • कॉस्मेटिक /कृत्रिम ज्वेलरी
  • मोबाइल रिपेयरिंग दुकान
  • ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग दुकान
  • मोबाइल बिक्री एवं रिचार्ज दुकान
  • स्टेशनरी फोटोकॉपी की दुकान
  • कपड़ा /फुटवियर की दुकान
  • कपड़ा सिलाई दुकान

CM Mahila Rojgar Yojana 2025: आवेदन प्रक्रिया

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यम से सितंबर माह में ही शुरू की जाएगी :-

ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं-

  • महिलाओं को ग्राम संगठन से आवेदन फॉर्म ( अनुलग्नक -1) जमा करना होगा।
  • उसके बाद ग्राम संगठन उस आवेदन फार्म को चेक करके पास करेगा।
  • फिर M-A-S पोर्टल पर सारी जानकारी डाल दी जाएगी (आधार नंबर होना जरूरी है )
  • अब इसके बाद योजना की आर्थिक सहायता राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
See also  Bihar Matsya Palan Yojana 2024: सब्सिडी के तौर पर 50 से 70% तक की राशि, आवेदन प्रक्रिया

शहरी महिलाओं के लिए-

जानकारीलिंक / एक्शन
Application FormClick Here to View More Details
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Application Form PDFDownload
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना Application Form PDF (ग्रामीण क्षेत्र)Download
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना New Application Form PDF (ग्रामीण क्षेत्र)Download PDF
बिहार जीविका समूह लिस्टMember List Check & Download
View CM Nitish Kumar Tweet on “X”Click Here to View
डाउनलोड नोटिसDownload Here
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना Online Apply (Only शहरी क्षेत्र)Click Here
  • मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए जल्द ही ऑनलाइन आवेदन पोर्टल बनाया जाएगा।
  • जिसमें महिला का नाम पिता /पति का नाम / जाति आदि का विवरण भरना होगा।
  • फिर SHG जीविका सहायता समूह का नाम दर्ज करना होगा।
  • अपना आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालना होगा।
  • अपना बैंक खाता संख्या ( IFSC Code ) बैंक का नाम आदि की जानकारी देनी होगी।
  • फिर आवेदन फार्म की जांच की जाएगी और सभी जरूरी जानकारी सही पाई जाने पर बैंक खाते में राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।

महत्वपूर्ण लिंक

FAQ

महिलाओं के पास कौन-कौन सी पात्रता होना आवश्यक है?

इस योजना के लिए महिलाओं का विवाहित होना चाहिए। जीविका सहायता समूह (SHG) से जुदा होना चाहिए। महिला के पति /माता-पिता कोई आयकर दाता ना हो ।

इस योजना के तहत महिलाओं की कितनी आयु सीमा तय की गई है?

महिलाओं की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 60 वर्ष के बीच की होनी चाहिए।

महिलाओं को कितनी आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी?

इस योजना के तहत महिलाओं को स्वयं का रोजगार शुरू करने के लिए ₹10000 की आर्थिक सहायता राशि पहली किस्त के रूप में प्रदान की जाएगी ।

क्या इस योजना की समीक्षा भी की जाएगी?

योजना की पहली किस्त की राशि आने के 6 महीने बाद 2 लाख की अतिरिक्त सहायता राशि रोजगार की आवश्यकता अनुसार ट्रांसफर की जाएगी।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के आवेदन फॉर्म कब से शुरू होंगे?

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के आवेदन फार्म जल्द ही शुरू किए जाएंगे।

यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 9 Average: 4.4]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top