BC Sakhi Yojana: जानिए कैसे महिला गाँव में बैंक की सुविधा दे सकती है, पात्रता

यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 4 Average: 4]

उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपने प्रदेश की महिलाओं के लिए 22 मई 2020 को BC Sakhi Yojana को शुरू किया है। जिसमें प्रदेश में रहने वाली महिलाओं को लाभ मिलेगा। यूपी बीसी सखी योजना में प्रदेश की महिलाओं को रोजगार दिए जाएंगे जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में Banking Correspondent सखियों को तैनात करने का फैसला लिया गया है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बैंक में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी अब यह सखी आपके घर-घर में आकर आपको पैसे देंगी। इस आर्टिकल में हम आपको इस योजना से जुड़ी सारी बातें विस्तार से बताएंगे।

BC Sakhi Yojana Highlights

योजना का नामBC Sakhi Yojana
योजना की शुरुआत कब हुई20 May 2020
योजना को शुरू कियाउत्तर प्रदेश सरकार ने
योजना का मुख्य उद्देश्यमहिलाओं को रोजगार देना और घरघर में बैंकिंग की सुविधा पहुंचाना।
योजना से लाभार्थीउत्तर प्रदेश की महिला

UP BC Sakhi Yojana 2023 क्या है?

यह योजना 2020 से शुरू किया गया उसके बाद 2021 ,2022 ,2023 और अभी 2024 में भी इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ने BC सखी Yojana को शुरू करते हुए कहा है कि इस योजना के अंतर्गत आने वाली सखी आपके घर-घर में आकर पैसे देंगे जिससे आपके समय की बचत हो सके। और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी इन सखियों से मदद मिलेगी और साथ ही इन सखियों को रोजगार भी मिलेगा।

See also  ST/SC and OBC Scholarship Yojana: सरकार शिक्षा के लिए छात्रों को देगी ₹48,000 की छात्रवृत्ति,तो जल्दी करें आवेदन

जो महिलाएं इस योजना के अंतर्गत कार्य करेंगे उनको 6 महीने तक प्रत्येक माह के लिए ₹4000 दिए जाएंगे, इसके अतिरिक्त भी इन महिलाओं को बैंक के द्वारा कुछ % में कमीशन दिया जाएगा। जिससे यह महिलाएं अपना खर्चा चलकर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। इस योजना में कुल 3808 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

BC Sakhi Yojana का उद्देश्य

BC Sakhi Yojana का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को घर पर ही बैंकिंग सुविधा देना और ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं को रोजगार भी देना है। जिससे उन्हें प्रति माह के लिए ₹4000 और बैंक की तरफ से कमीशन दिया जाता है। इससे महिलाओं की बेरोजगारी दर को कम किया जा सकता है और उनकी आर्थिक स्थिति को सुधारा जा सकता है।

BC Sakhi Yojana के लाभ और विशेषताएं

  • इस योजना के अंतर्गत काम करने वाली महिलाओं को प्रत्येक महीने ₹4000 वेतन के रूप में मिलेंगे।
  • महिलाओं को डिवाइस खरीदने के लिए ₹50000 की राशि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दी जाएगी।
  • इस योजना में एक सखी को पूरी तरह से तैयार करने के लिए लगभग ₹75000 का खर्चा आएगा।
  • इस योजना के तहत काम करने वाली सखी को वेतन भत्ते के साथ में बैंकों के द्वारा कमीशन भी दिया जाएगा।

BC Sakhi Yojana की पात्रता

  • इस योजना का लाभ केवल उत्तर प्रदेश की महिलाओं को ही मिलेगा।
  • आवेदन करने वाली महिला ने दसवीं पास की।
  • आवेदन करने वाली महिलाओं को बैंक के बारे में जानकारी हो।
  • आवेदन करने वाली महिलाओं को कंप्यूटर डिवाइस चलानी आती हो।

BC Sakhi Yojana किसके लिए है?

BC Sakhi Yojana उत्तर प्रदेश में रहने वाली महिलाओं के लिए है जिन्होंने दसवीं पास की हो और बैंक की जानकारी भी हो। और यह योजना ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए है जो बैंक से पैसे निकालना चाहते हैं।

See also  Namo Drone Didi Yojana 2024: सरकार दे रही है महिलाओं को 15000 रूपये महीने , यहाँ जाने कैसे ?

BC Sakhi Yojana के लिए जरूरी Documents

  • आधार कार्ड या पहचान पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन से चरित्र प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर आदि।

BC Sakhi Yojana Main Registration कैसे करें?

क्या अप भी BC सखी Yojana के लिए आवेदन करने की सोच रहे हो, लेकिन आवेदन कैसे करना है, उसके बारे मे आपको जानकारी नहीं है, तो आप भी इस योजना के लिए आवेदन करा सकते हो. हमने यहाँ नीचे आवेदन करने की पूरी जानकारी विस्तार से बताई गयी है। आप यहाँ बताई आवेदन प्रक्रिया को फोलो करते है, तो आप आसानी से इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है।

  • सबसे पहले आपको BC Sakhi Yojana को अपने मोबाइल में Install कर लेना होगा। या
  • आप BC Sakhi Yojana की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
  • फिर आपको अपने 10 अंकों का मोबाइल नंबर भरकर Login पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर 6 अंकों का ओटीपी आएगा।
  • ओटीपी भरने के बाद आपके सामने कुछ दिशा निर्देश दिए जाएंगे।
  • इसमें अब आपको अपनी बेसिक प्रोफाइल को पूरा करना होगा।
  • इस तरह से आपसे जो जो पूछा जाए आपको वह सभी सही-सही भरना है।
  • जानकारी भरने के बाद और Documents Upload करने के बाद आप इसको Submit कर दें।
  • अब इसमें आपसे कुछ साधारण प्रश्न पूछे जाएंगे जिनके उत्तर आपको देने हैं।
  • उसके बाद यदि आप इस नौकरी के लिए चयन हुए हैं तो आपको इसकी सूचना इस एप्लीकेशन पर मिल जाएगी।
See also  Nrega Payment List Check: 100 दिन रोजगार, सीधा बैंक खाते में पैसा, आवेदन प्रक्रिया

BC Sakhi Yojana Ka Helpline Number

BC (Banking Correspondent) Sakhi Yojana का हेल्पलाइन नंबर 8005380270 है, जिस पर आप इस योजना के बारे में अधिक जानकारी पा सकते हैं।

FAQs

BC Sakhi Yojana क्या है?

Banking Correspondent Sakhi Yojana मुख्य तौर पर ग्रामीण क्षेत्र में बैंकिंग की सुविधा देने के लिए शुरू किया है जिसमें बेरोजगार महिलाओं को भी रोजगार मिल सकेगा। इन महिलाओं को प्रत्येक महीने ₹4000 की राशि सरकार के द्वारा दी जाएगी।

BC Sakhi Yojana की शुरुआत कब हुई?

BC Sakhi Yojana की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2020 में की थी.

BC Sakhi Yojana का उद्देश्य क्या है ?

इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बैंकिंग की सुविधा देना और साथ ही महिलाओं को रोजगार देना भी है

BC Sakhi Yojana का Registration कैसे करें?

इस योजना का आवेदन करने के लिए आपको BC Sakhi को अपने फोन में Install करके रजिस्ट्रेशन करना होगा।

यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 4 Average: 4]

Leave a Comment