Mukhyamantri Annapurna Yojana 2024: इस तरह से करे आवेदन, दस्तावेज, पात्रता, लाभ

यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 1 Average: 5]

Mukhyamantri Annapurna Yojana 2024: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के लोगों को मदद करने के लिए इस योजना को शुरू किया है। जिस परिवार में पांच सदस्य हैं उनको इस योजना से लाभ मिलने वाला है। इस योजना द्वारा महाराष्ट्र सरकार मुफ्त एलपीजी गैस सिलेंडर देने वाले है।

इस योजना के लिए जो परिवार पात्र होंगे उन्हें हर साल 3 गैस सिलेंडर मुफ्त में दिए जाने वाले है। जो लोग बहुत गरीब है और जो अपने परिवार का भरण-पोषण ठीक से नहीं कर पा रहे हैं उनको इस योजना से बहुत लाभ होगा‌। जो महिलाएं लाडकी बहन योजना के लिए पात्र है वह भी इस योजना का लाभ ले सकती है। मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के बारे में विस्तार में जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारी यह पोस्ट अंत तक जरूर पढ़िए।


मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना क्या है ?

गरीब परिवारों को अपने परिवार का भरन पोषण करने में बहुत समस्या आती है। इसी समस्या के तरफ महाराष्ट्र सरकार ने ध्यान दिया और मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना की शुरुआत की। इस योजना के लिए जो परिवार पात्र होंगे उन्हें हर साल 3 गैस सिलेंडर मुफ्त में दिए जाने वाले है। महिलाएं खाना बनाने के लिए कोयले का चुल्हा, गोबर और लकड़ी का इस्तेमाल करती है। इसके धुंवे से उनको बिमारियों का भी सामना करना पड़ सकता है। इस उद्देश्य से भी महाराष्ट्र सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है।

See also  PM Awas Yojana 2024:कैसे करें पीएम आवास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन


Mukhyamantri Annapurna Yojna के लिए पात्रता –

  • मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना का लाभ लेने के लिए आप महाराष्ट्र राज्य के स्थाई निवासी होना जरूरी है।
  • जिस परिवार में पांच लोग हैं और उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है तो वह इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदक की उम्र 18 साल से ज्यादा होना जरूरी है।
  • माझी लाडकी बहीण योजना के लिए पात्र महिलाएं इस योजना के लिए पात्र है।
  • आवेदक के पास पहले से गैस कनेक्शन होना जरूरी है।


Mukhyamantri Annapurna Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज –

  • आधारकार्ड
  • पहचान पत्र
  • राशनकार्ड
  • आयु प्रमाणपत्र
  • आय प्रमाणपत्र
  • निवास प्रमाणपत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • गैस कनेक्शन पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाईल नंबर


यह भी पढ़ें –

Maza Ladka Bhau Yojana 2024: आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज, लाभ


Mukhyamantri Annapurna Yojana के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें ?

  • अगर आप Mukhyamantri Annapurna Yojana के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होमपेज खुलेगा। इसमें आपको रजिस्ट्रेशन विकल्प दिखाई देगा। इसके उपर आपको क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने योजना का ऑनलाइन फाॅर्म खुलेगा‌। इसमें आपसे कुछ आवश्यक जानकारी पुछी जाएगी। वह आपको ठीक से भरनी है।
  • अब आपसे जो दस्तावेज मांगे जाएंगे वह अपलोड करने है और सबमिट बटन पर क्लिक करना है। इस तरह से आपका मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के लिए पंजीकरण पुरा हो जाएगा।


Mukhyamantri Annapurna Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

  • मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के लिए आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इस आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • अब आपके सामने होमपेज खुलेगा। इसमें आपको ऑनलाइन आवेदन इस विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने इस योजना का फाॅर्म खुलेगा। इस फाॅर्म में आपसे जो जानकारी पुछी जाएगी वह आपको ठीक से भरनी है।
  • अब आपसे कुछ दस्तावेज मांगे जाएंगे। वह आपको अपलोड करने है। अब आपको एक बार फाॅर्म चेक कर लेना है। अब आपको सबमिट इस बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको एक एप्लीकेशन नंबर मिलेगा‌। इसको आपको नोट करके लेना है या उसका स्क्रीनशॉट निकालकर लेना है।
See also  Kanya Utthan Yojana 2024: सरकार कन्याओं को जन्म से लेकर ग्रेजुएशन तक का खर्चा दे रही हैं, यहाँ जाने कैसे करे आवेदन?


Mukhyamantri Annapurna Yojana जिलेवार लाभार्थी सूची कैसे देखें ?

  • अगर आप Mukhyamantri Annapurna Yojana 2024 की जिलेवार लाभार्थी सूची देखना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले नारी शक्ति दूत ॲप ओपन करना है।
  • अब आपको जिस मोबाईल नंबर से आधारकार्ड लिंक है उसका ओटीपी वेरिफाई कर लेना है।
  • अब आपके सामने एक डैशबोर्ड खुलेगा। इसमें आपको Mukhyamantri Annapurna Yojana की जिलेवार लाभार्थी सूची यह लिंक दिखाई देगी। इसके उपर आपको क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। इसमें आपको आपका नाम, आवेदन क्रमांक और मोबाईल नंबर दर्ज करना है। इसके बाद आपको कैप्चा कोड डालना है। इसके बाद सबमिट इस बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने Mukhyamantri Annapurna Yojana की जिलेवार लाभार्थी सूची आ जाएगी। इसमें आपको आपका नाम चेक करना है।


FAQ’s-अक्सर पुछे जाने वाले सवाल –

Mukhyamantri Annapurna Yojana क्या है ?

Ans – महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के लोगों को मदद करने के लिए इस योजना को शुरू किया है। जिस परिवार में पांच सदस्य हैं उनको इस योजना से लाभ मिलने वाला है। इस योजना द्वारा महाराष्ट्र सरकार मुफ्त एलपीजी गैस सिलेंडर देने वाले है।

Mukhyamantri Annapurna Yojana की आधिकारिक वेबसाइट कौनसी है ?

Ans – https://mahafood.gov.in/website/english/PDS2.aspx यह Mukhyamantri Annapurna Yojana की आधिकारिक वेबसाइट है।


निष्कर्ष –

इस पोस्ट में हमने आपको Mukhyamantri Annapurna Yojana के बारे में जानकारी दी है। अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगती हैं तो शेयर जरुर कीजिए। धन्यवाद!



यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 1 Average: 5]

Leave a Comment